राज्यपाल ने कार्यकर्ताओं से मिलकर किया सम्मान, रामपुर जनपद में वायलिन गिफ्ट
रामपुर :राज्यपाल संतोष गंगवार ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। इस दौरान, राज्यपाल ने सभी कार्यकर्ताओं से उनका परिचय लिया और शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल के साथ यह अवसर भी था जब उन्होंने जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार के परिवार से भेंट की।
रामपुर जनपद में वायलिन गिफ्ट करके किया सम्मान
इस मौके पर, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार और जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने राज्यपाल संतोष गंगवार जी का सम्मान करते हुए रामपुर जनपद में बनने वाले प्रसिद्ध वायलिन को गिफ्ट किया।
सम्मान समारोह में उपस्थित रहे कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता
सम्मान समारोह में पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी, महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष चित्रक मित्तल सहित अन्य कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, जिला महामंत्री रविंद्र सिंह रवि, एवं अन्य कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।
