महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा को अपनी फ़िल्म की हीरोइन बनाने का दावा करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा रेप केस में गिरफ़्तार

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

नई दिल्ली: फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा, जो हाल ही में महाकुंभ में वायरल हुईं मोनालिसा को अपनी फ़िल्म की हीरोइन बनाने का दावा कर रहे थे, अब रेप केस में गिरफ़्तार हो चुके हैं।

दरअसल, झांसी की रहने वाली एक महिला ने सनोज मिश्रा पर फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। महिला की शिकायत के बाद, दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ़्तार कर लिया है।

सूत्रों के मुताबिक, मिश्रा पर पहले भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.