गिंदड़ा,नाईवाला,मोहम्दपुरिया व फतेहपुरिया में नुक्कड़ सभा कर लोगों को नशे के खिलाफ किया जागरुक

युवा देश की धरोहर है,इसलिए नशे जैसी बुराई से दूर रहकर शिक्षा,खेलकूद व अन्य सामाजिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें: रानियां थाना प्रभारी

ऐलनाबाद 20 मार्च (एम पी भार्गव ): पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ चलाए जा अभियान के तहत वीरवार को रानियां थाना प्रभारी ने खंड के गांव गिंदड़ा,नाईवाला,मोहम्दपुरिया व फतेहपुरिया में नुक्कड़ कर ग्रामीणों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से लड़ने के लिए जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि नशा समाज का साझां दुश्मन है,इसलिए समाज से नशे को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सभी ग्राम पंचायतें,सामाजिक संस्थाएं तथा युथ क्लब अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके । प्रत्येक व्यक्ति जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में अहम योगदान देकर इसे जन आंदोलन का रुप देने में सहयोग करें । जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए हैं, जिसके तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है तथा युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों तथा कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है,परंतु इस अभियान को शत प्रतिशत कामयाब बनाने के लिए आमजन का सहयोग जरुरी है । उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक नागरिक नशा मुक्त समाज बनाने में अग्रणी भूमिका अदा करें । नशे के सौदागरों की असली जगह जेल में है इसलिए नशा बेचने वालों की सूचना बेझिझक पुलिस को दें,ताकि ऐसे लोगो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके । रानियां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ युद्ध में आप लोग सच्चाई का साथ दें अगर किसी के परिवार में कोई नशे का कारोबार करता है या नशे का सेवन करता है तो बगैर किसी संकोच के उसकी सूचना दें ताकि नशे जैसी बुराई को जड़ मूल से समाप्त किया जा सके । उन्होंने कहा की अगर किसी वजह से गलत संगत का शिकार होकर किसी का बच्चा नशे से ग्रसित हो गया है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें, जिला पुलिस इसमें पूरा सहयोग करेगी । उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण व आमजन के अथक प्रयासों से अब तक जिला के 154 गांवों व शहर सिरसा व ऐलनाबाद के 11 वार्ड़ो को नशामुक्त किया जा चुका है । उन्होंने कहा कि युवा देश की धरोहर है इसलिए वे नशे जैसी बुराई से दूर रहकर शिक्षा,खेलकूद व अन्य सामाजिक गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन कर अपना व अपने देश प्रदेश का नाम रोशन करें । उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा समाज को नशामुक्त करने के लिए अथक प्रयास निरंतर जारी हैं और भविष्य में इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ।

 

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.