छात्रों ने बस ड्राइवर को मारपीट कर घायल किया

रिपोर्ट: ऋतु मोहन मीरापुर

रामराज. मवाना से बस लेकर आ रहे चालक को रामराज के मार्डन इंटर कालेज के निकट छात्रों ने बस रुकवाकर मारपीटकर घायल किया।
मीरापुर थानाक्षेत्र के ग्राम सम्भालहेड़ा निवासी सिराजुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन मुजफ्फरनगर-मवाना मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बस पर चालक व मीरापुर निवासी मुजाहिद पुत्र रमजान परिचालक की नौकरी करते है आरोप है कि शुक्रवार को जब वह दोनो बस को मवाना से मुज़फ्फरनगर लेकर जा रहा था। तो इस दौरान रामराज के मॉडर्न इंटर कॉलेज के निकट 8-10 छात्रों ने बस को रुकवाया तथा बस के चालक सिराजुद्दीन को पीटना शुरू कर दिया। जिसमे सिराजुद्दीन का सिर फट गया तथा वह लहू लुहान हो गया।

सिराजुद्दीन ने बताया की इससे पूर्व में इन छात्रों के साथ उसका कोई विवाद नही हुआ है तथा इन छात्रों ने बिना किसी कारण के ही उसकी पिटाई की है। सिर फोड़ने के बाद सभी छात्र बस से उतरकर फरार हो गए। सिराजुद्दीन ने इसकी सूचना रामराज थाना पुलिस को दी है मौके पर पहुची रामराज थाना प्रभारी सीता सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.