शहीद अंकुल सिंह की स्मृति में गांव में समाधि स्थल व द्वार बनवाया जाए : मुस्तफा हुसैन

रामपुर: मणिपुर के सेनापति जिले के चांगौबंग गांव में सुरक्षाबलों का ट्रक खाई में गिरने की घटना में मारे गए जवानों में रामपुर के अंकुल सिंह भी हैं। शुक्रवार की सुबह शहीद अंकुल सिंह का शव मणिपुर से रामपुर स्थित मझरा जगतपुर पहुंचा। शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

मझरा जगतपुर पहुंच कर चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे एवं वर्तमान में रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन शुक्रवार को शहीद अंकुल सिंह को श्रद्धांजलि दी। और शहीद के पिता वीर सिंह, भाई मनोज सिंह व परिवार को सांत्वना दी।

शहीद अंकुल सिंह (22) की अभी कुछ महीने पहले ही सीमा सुरक्षा बल में नियुक्ति हुई थी। फिर झारखंड में ट्रेनिंग हुई थी। इसके बाद जनवरी में अंकुल की नियुक्ति नगालैंड में हुई थी। बताया जा रहा है कि फरवरी में इन लोगों को मणिपुर में बुलाया गया था। इसके बाद सभी जवान ट्रक पर सवार होकर नगालैंड के झादिम लौट रहे थे। इसी दौरान मणिपुर के सेनापति जिले के चांगौबंग गांव में ट्रक खाई में पलट गया। इसमें तीन जवानों की मौत हो गई थी। जिसमें जगतपुर का मझरा निवासी अंकुल सिंह भी शामिल थे।

चमरौआ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे एवं वर्तमान में रामपुर जिला पंचायत के सदस्य मुस्तफा हुसैन ने परिवार को संतान देते हुए शासन व प्रशासन से मांग की है कि शहीद अंकुल सिंह की स्मृति में गांव में समाधि स्थल व द्वार बनवाया जाए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.