होली पर उत्साह और उमंग के साथ ही रोशनी से जगमग होगा शहर: आकाश
शहर विधायक आकाश सक्सेना ने होली से पूर्व शहर में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा
रामपुर। होली के पर्व से पूर्व शहर विधायक आकाश सक्सेना ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि होली उमंग और उत्साह का त्योहार है। ऐसे में सभी पूर्ण उत्साह के साथ पर्व का आनंद लें।
13 मार्च को होली का पर्व है। लिहाजा, शहर में सौंदर्यीकरण और पथ प्रकाश के मुकम्मल इंतजाम किए जा रहे हैं। गलियों की खराब लाइटों को ठीक करने के साथ ही साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है।
होली का पर्व निकट आते ही नगर को स्वच्छ, सुंदर और प्रकाशमय बनाने के कार्यों में तेजी लाई गई है। इसी क्रम में आज मैंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर पथ प्रकाश, सौंदर्यीकरण और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मंगलवार को शहर विधायक आकाश सक्सेना ने गांधी समाधि, शाहबाद गेट, सिविल लाइंस समेत शहर के विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था की जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही रंगोत्सव के दौरान नगर में स्वच्छता बनी रहे, इसके लिए सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली का पर्व सामाजिक समरसता और उल्लास का प्रतीक है। इसकी तैयारी में हम सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और एक-दूसरे के प्रति प्रेम व भाईचारे की भावना के साथ इस पर्व को मनाएं।
