रामपुर। वैश्य समाज द्वारा होली का रंगोत्सव कार्यक्रम शगुन मंडप हाल पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में आए नगर विधायक आकाश सक्सेना एवं गुंजन सक्सेना, वैश्य समाज संरक्षक रिचा अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीती गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अनुश्री अग्रवाल, जिला महामंत्री नेहा गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष संगीता अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। इस कार्यक्रम की संयोजिकाए रही प्रीती अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, राशि अग्रवाल एवं पूजा अग्रवाल साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में मीनाक्षी अग्रवाल को पदाधिकारियों द्वारा मोमेंटो देकर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया और समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट कार्यो से सदन को अनुश्री द्वारा अवगत कराया गया। वैश्य समाज की महिलाओं द्वारा आए हुए अतिथियों को गुलाल लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। राशि अग्रवाल और मेघा अग्रवाल द्वारा राधा कृष्ण के गाने पर नित्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई और दयावती मोदी एकेडमी की कक्षा 12वीं की सिद्धि अग्रवाल एवं उनके साथियों द्वारा हास्य कवि सम्मेलन किया गया जिससे सदन में मौजूद सभी सदस्य हंसते-हंसते लोटपोट हो गए और बच्चों की खूब प्रशंसा की। वैश्य समाज के पदाधिकारी द्वारा बच्चों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। महिलाओं ने होली के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। अर्चना अग्रवाल एवं रूपम गुप्ता के द्वारा होली की हास्य नाटिका भी प्रस्तुत की गई। इस कार्यक्रम में हाउजी,पंक्चुअलिटी, सरप्राइज , गेम्स, और फूलों की होली ने कार्यक्रम को और रंगारंग बना दिया। प्रीती गुप्ता ने आए हुए समस्त सदस्यों एवं अतिथियों का का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अचल अग्रवाल, नेहा जिंदल, डॉ हेमलता वार्ष्णेय, आशा गोयल, वर्षा वार्ष्णेय, वंदना अग्रवाल, कल्पना अग्रवाल, रामl अग्रवाल, अनीता गुप्ता, निधि रस्तोगी, सोनी अग्रवाल, रोशनी अग्रवाल, शुभी अग्रवाल, कुसुम जिंदल, दीपिका अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, प्रीती गुप्ता, सुनीता गुप्ता, दीप्ति अग्रवाल, हिमांशी खन्ना, रूबी अग्रवाल, मनोज गुप्ता, विपिन गुप्तl , प्रदीप अग्रवाल, अंकुर रस्तोगी ,सुधीर अग्रवाल, गगन अग्रवाल,भास्कर अग्रवाल, हिमांशु गुप्ता,विवेक अग्रवाल, सीए अंकित अग्रवाल, राहुलगुप्ता, सीए सौरभ अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
