नीमकाथाना: बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले का भव्य आगाज, एसपी भुवन भूषण यादव ने पुलिस कर्मियों को दिए खास निर्देश

नीमकाथाना: बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले का शुभारंभ कल शुक्रवार से धूमधाम से हो गया। देशभर से आए लाखों श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। मेले के सफल आयोजन को लेकर एसपी भुवन भूषण यादव ने पुलिस अधिकारियों और जवानों की विशेष ब्रिफिंग की।

पुलिस कर्मियों को निर्देश:

भक्ति भाव से करें ड्यूटी, डंडे के बल पर नहीं।
कुंभ मेले में यूपी पुलिस की मिसाल से प्रेरणा लें।
राजस्थान पुलिस की सेवाओं को सराहनीय बनाएं, जिससे श्रद्धालु सुखद अनुभव लेकर जाएं।
राजस्थान के हर जिले से तैनात जवान सेवा देंगे, आमजन से सहयोग बनाए रखने की अपील।
श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए विशेष प्रबंध:
मेले में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस बल के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन भी मुस्तैद है। पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

श्रद्धालु भक्तिभाव से मेले का आनंद ले रहे हैं, वहीं पुलिस और प्रशासन मेले को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित बनाने में पूरी तरह जुटे हुए हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.