रामपुर में मुनीब अली को यूथ कांग्रेस का नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

यूथ कांग्रेस की सभा में पदाधिकारियों की घोषणा, आगामी योजनाओं पर चर्चा

रामपुर: मोहल्ला बारादरी महमूद खां निवासी मुनीब अली को यूथ कांग्रेस का नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस बात की जानकारी यूथ कांग्रेस के नगर अध्यक्ष यासिर शाह खां ने कार्यालय पर आयोजित सभा में दी। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अर्सलान अली खान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा। जिस तेजी से युवा कांग्रेस से जुड़ रहे हैं, इससे यह साबित हो रहा है कि कांग्रेस भविष्य में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

नगर अध्यक्ष यासिर शाह खां ने कहा कि यूथ कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों के नाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे और यूथ कांग्रेस रामपुर की नगर कमेटी का विस्तार किया जाएगा। साथ ही, युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और वे ही देश की दिशा और दशा तय करते हैं। उनका कहना था कि युवाओं को साथ लेकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इकराम अली ने कहा कि युवा कांग्रेस सिर्फ रामपुर में ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आरिफ अल्वी ने की और संचालन नगर अध्यक्ष यासिर शाह खां ने किया। इस मौके पर रय्यान खां, दाऊद खां, मो. उमर, सैयद हुसैन, अली खां, सऊद खां, अमन खां, आदिल खां समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.