17 नवंबर से प्रारंभ होंगे क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण वर्ग – राजीव कुमार गुप्ता

17 नवंबर से प्रारंभ होकर 21 नवंबर तक चलेंगे प्रशिक्षण वर्ग

बदायूँ। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया जनपद बदायूँ में पार्टी सभी भाजपा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करने जा रही है जो कि कल से प्रारंभ होगा इसमें 900 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को प्रशिक्षित किया जाएगा जो कि 17 नवंबर से प्रारंभ होकर 21 नवंबर तक चलेगे। जिसमे 17 नवंबर को ब्लॉक जगत, म्याऊं, सालारपुर का पूनम लॉन अलापुर-बुधवाई रोड़ बदायूँ में होगा, 18 नवंबर को ब्लॉक दातागंज, समरेर, उसावाँ का शिव बारातघर दातागंज में होगा, 19 नवंबर को ब्लॉक सहसवान, दहगवां, इस्लामनगर का अग्रवाल धर्मशाला सहसवान में होगा, 20 नवंबर को ब्लॉक बिसौली,आसफपुर, वजीरगंज का ब्लू ऑर्चिट लॉन बिसौली में होगा, 21 नवंबर को ब्लॉक उझानी, अम्बियापुर, कादरचौक का भगवानदास पैलेस उझानी में होगा, जिसमें प्रदेश, ब्रज क्षेत्र के मुख्य वक्ता शामिल होंगे, प्रशिक्षण शिविर में कुल चार सत्र होंगे। प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और नीतियों के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.