संगम में खोए हुए श्रद्धालुओं की सूची जारी, परिजनों से संपर्क की अपील

  • रिपोर्ट: मंजय वर्मा

प्रयागराज के संगम तट पर माघ मेले और मौनी अमावस्या स्नान के दौरान कुछ श्रद्धालु लापता हो गए हैं। प्रशासन द्वारा खोए हुए श्रद्धालुओं की फाइल फोटो सहित सूची जारी की गई है और उनके परिजनों से संपर्क करने की अपील की गई है।

click here👇🏻

खोये हुए लोगो की लिस्ट    

खोए हुए श्रद्धालुओं की पहचान में मदद करें
मेले में आई भीड़ के कारण कई श्रद्धालु अपने परिवार से बिछड़ गए हैं। प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार तलाश जारी है। जिन श्रद्धालुओं की जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है, उनकी तस्वीरों और विवरण की सूची सार्वजनिक की गई है।

प्रशासन का प्रयास, हेल्पलाइन नंबर जारी
प्रशासन ने संगम क्षेत्र और आसपास के सभी पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया है और मेले में मौजूद अनाउंसमेंट सिस्टम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही, श्रद्धालुओं के परिजनों से अपील की गई है कि वे हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

लापता हुए श्रद्धालुओं की जानकारी के लिए प्रशासन ने हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम भी स्थापित किए हैं। यदि किसी को कोई जानकारी मिलती है तो वे पुलिस प्रशासन या हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।

मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और गुमशुदा लोगों की तलाश के लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.