सनातन हिंदू वाहिनी का तत्वाधान में हुआ मोदीनगर में भव्य कार्यक्रम

मोदीनगर: 28 जनवरी 2025 को प्रभु श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सनातन हिंदू वाहिनी के तत्वाधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सनातन हिंदू वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष सागर गुप्ता ने किया, और इसे मंडल अध्यक्ष राज वर्मा जी के निर्देशन में संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष संजय नाथ जी, प्रदेश उपाध्यक्ष बृहस्पति नाथ जी, और धर्माचार्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण देव महाराज जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की और एस्कॉर्ट सेवा भी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही संगठन विस्तार का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश अध्यक्ष संजय नाथ ने लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया और माननीय प्रेरणा स्त्रोत गोरख पीठ योगी आदित्यनाथ महाराज के दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए कहा।

कार्यक्रम में प्रदेश क्षेत्रीय सचिव गौतम चौधरी, प्रदेश शासन धन मंत्री जितेंद्र उज्जवल, प्रदेश उपाध्यक्ष दीप गौतम, मंडल अध्यक्ष राज वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र राणा, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद शैलेश बंसल, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ठेकेदार, विधानसभा अध्यक्ष सागर गुप्ता, जिला अध्यक्ष मेरठ वेदपाल जी, महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा जी तथा अन्य कई प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे।

सभी वक्ताओं और उपस्थित सदस्यों ने इस आयोजन में अपनी सहभागिता दी और हिंदुत्व की भावना को प्रगति के लिए दृढ़ नायक के रूप में प्रस्तुत किया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.