कांग्रेसियों ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती, भारत माता के अमर सपूत को सादर नमन

रामपुर:  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शहर अध्यक्ष नोमान खान के नेतृत्व में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक, आजाद हिंद फौज के संस्थापक और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

किसान कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष का संदेश
इस अवसर पर किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नादिश खान ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को “देशभक्तों का देशभक्त” कहा था। उन्होंने क्रांति, देशप्रेम और बलिदान का सर्वोच्च उदाहरण पेश किया। उनके योगदान और विचार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। नेताजी का नेतृत्व, साहस और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष आज भी भारतीयों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

नेताजी की जयंती पर कांग्रेसियों का सम्मान
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आरिफ अल्वी, प्रदेश सचिव मणि कपूर, बाबू अली, फैज़ान अल्वी, अकरम सुलतान, सुहेल खान, मुस्ववीर खान, मोहमद शाहिद, अब्बास अली, ज़मा पहलवान, मुजीब खान, बद्दन टीटू, ज़ाहिद खान सहित अन्य कांग्रेसी नेता इस अवसर पर मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.