रामपुर: भाजपा कार्यालय में संविधान गौरव अभियान की बैठक, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा रहे मुख्य अतिथि

रामपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत एक वरिष्ठ पदाधिकारियों की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने अभियान को गति देने और इसके महत्व को लेकर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को संबोधित किया।

हरिओम शर्मा ने कहा कि संविधान गौरव अभियान एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य विपक्ष द्वारा फैलाए गए दुष्प्रचार को समाप्त करना है। उन्होंने कहा, “हमारा संविधान हम सबके लिए गौरव है, और बाबा साहब भीमराव आंबेडकर सभी समाजों के लिए एक आदर्श हैं। हमें विपक्ष द्वारा फैलाए गए जातिवाद के जहर को समाप्त करने के लिए जनता के बीच जाकर सच्चाई को सामने रखना होगा।”

उन्होंने जोर देकर कहा कि 25 जनवरी तक इस अभियान को हर गांव और बूथ तक पहुंचाना है। साथ ही भाजपा द्वारा किए गए कार्यों, जैसे बाबा साहब आंबेडकर के पांच तीर्थ स्थलों का निर्माण, को जनता तक पहुंचाना भी आवश्यक है।

बैठक में कांग्रेस पर भी तीखे प्रहार किए गए। हरिओम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने ही नेताओं के प्रति उपेक्षा दिखाई है। उन्होंने स्वर्गीय प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव के निधन पर कांग्रेस सरकार की उदासीनता का उदाहरण देते हुए इसे जनता के सामने लाने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, बैंक चेयरमैन मोहन लाल सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर, अभियान संयोजक महेश मौर्य, और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में शामिल पदाधिकारियों में सुरेश गंगवार, रविंद्र सिंह रवि, अशोक विश्नोई, जगपाल यादव, प्रेम शंकर पांडे, पंकज लोधी, शकुंतला लोधी, रघुवीर जाटव, अर्जुन रस्तोगी, भारत भूषण गुप्ता, संजय पाठक, दिनेश शर्मा, राज कुमार चौहान, ऋषि पांडे, पारुल अग्रवाल, अनु सक्सेना, राजू सुमन, भव्य उप्पल, देवेंद्र दिवाकर, ओम प्रकाश सैनी, रोहताश सिंह, वेद प्रकाश सागर, ममता त्रि, नरेंद्र सिंह, नवनीत चौहान, रोहित सैनी, योगेश सैनी, सुबोध श्रीवास्तव, कमल तुरैहा, कृपाल तुरैहा, नवनीत चौधरी सहित अन्य प्रमुख नेता शामिल रहे।

इस अवसर पर संविधान गौरव अभियान को सफल बनाने और इसके संदेश को हर घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.