रामपुर में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, ‘नो हेलमेट नो फ्यूल’ मुहिम शुरू
डीएम और एसपी की बैठक में लिया गया निर्णय
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया कदम
जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने बैठक में कहा कि अक्सर लोग बिना हेलमेट, ओवरस्पीड और बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ मुहिम की शुरुआत की है, ताकि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन किया जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि परिवहन विभाग और पूर्ति विभाग मिलकर इस योजना को सफल बनाने में मदद करेंगे।
पेट्रोल पंप संचालकों के लिए निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि वे बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चालकों को किसी भी हालत में पेट्रोल न दें। उन्होंने इस नियम को सख्ती से लागू करने की आवश्यकता जताई और कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीसीटीवी कैमरा और अन्य निर्देश
पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए कहा, ताकि किसी भी विवाद की स्थिति में कैमरे की फुटेज से मदद ली जा सके। इसके अलावा जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंपों पर स्वच्छता और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की निगरानी की बात भी की।
टी.बी. मुक्त भारत अभियान में योगदान की अपील
बैठक के दौरान जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने पेट्रोल पंप संचालकों से टी.बी. मुक्त भारत बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में ‘नि:क्षय मित्र’ बनकर जुड़ने की अपील की।
बैठक में अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद
बैठक में वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी पूरन सिंह और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
About The Author
SHAHBAZ KHAN
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
