अलवर: राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय में रिजल्ट में गड़बड़ी, 680 विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट

अलवर :  राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर द्वारा जारी किए गए एमएससी मैथ्स प्रीवियस और फिजिक्स फाइनल ईयर के परिणाम में एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्कशीट जारी की गईं, जिनमें अंक अलग-अलग अंकित हैं, जिससे करीब 680 विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है।

रिजल्ट में गड़बड़ी, कॉलेजों से मार्कशीट वापस मंगवाए गए

इस गड़बड़ी का पता चलते ही विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों से ऑफलाइन मार्कशीट वापस मंगवाई हैं। हालांकि, अधिकांश निजी कॉलेजों ने पहले ही विद्यार्थियों को उनकी मार्कशीट्स दे दी थीं। अब विश्वविद्यालय से विद्यार्थियों से गलती वाली मार्कशीट वापस मंगवाकर उन्हें सही करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस गड़बड़ी के चलते 480 एमएससी मैथ्स प्रीवियस और 200 फिजिक्स फाइनल ईयर विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फर्म पर आरोप

रिजल्ट का काम देख रही फर्म पर भी आरोप लगे हैं। इस फर्म पर पहले महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। इस घटना ने विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम के कामकाजी ढांचे पर सवाल उठाए हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.