जुआ खेलने और खिलाने वाले 2 आरोपियों को अपराध शाखा 65 ने किया गिरफ्तार, बरामद हुआ 11 मोबाइल, 2 लैपटॉप और 1 LED टीवी

फरीदाबाद:  पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के नेतृत्व में फरीदाबाद की अपराध शाखाओं द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में, अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने जुआ खेलने और खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान और कार्रवाई
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने 18 दिसंबर को सेक्टर 78, फरीदाबाद में छापेमारी करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। ये आरोपी आस्ट्रेलिया में चल रही KFC लीग के क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि खत्री (वासी मकान न० 1B/104, NIT फरीदाबाद) और गगन कटारिया (वासी मकान न० 17, ब्लॉक 7, स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी, सेक्टर 31 फरीदाबाद) के रूप में हुई है।

मुकदमा दर्ज और कार्रवाई
आरोपियों से मौके पर 11 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप और 1 LED टीवी बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना BPTP में जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया, और नियमानुसार कार्रवाई की गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.