ब्लूमिंगडेल स्कूल के छात्रों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया

प्रतियोगिता का आयोजन और भागीदारी

बदायूँ: ब्लूमिंगडेल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने 14-15 दिसम्बर 2024 को ‘स्पर्श लॉन बरेली’ में आयोजित ‘ए0एस0आर0 ताइक्वांडो एसोसिऐशन’ द्वारा आयोजित द्वि-दिवसीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता सब जूनियर और जूनियर कैडेट्स कैटेगरी के तहत आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में लगभग 20 स्कूलों और 10 ताइक्वांडो एकेडमियों के 230 छात्रों ने अपनी ताइक्वांडो प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ब्लूमिंगडेल स्कूल की शानदार सफलता
इस प्रतियोगिता में ब्लूमिंगडेल स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पुरस्कारों की झड़ी लगाई। प्रथम पुरस्कार ब्लूमिंगडेल स्कूल के छात्रों ने अपने नाम किया, जबकि द्वितीय पुरस्कार अलमा मातेरी और तृतीय पुरस्कार सोबती स्कूल को मिला। ब्लूमिंगडेल स्कूल के छात्र देवांश चौहान, मान्या शर्मा और विदुषी ने स्वर्ण पदक जीते। आयुष, अथर्व गुप्ता, संजल, शौर्य सैनी और इब्राहीम को रजत पदक प्राप्त हुआ, वहीं शिवा उपाध्याय, सर्वम वैश्य और अपार्क ने कांस्य पदक हासिल किए। ब्लूमिंगडेल स्कूल ने सर्वाधिक पदक प्राप्त कर जीत का परचम लहराया।

स्कूल प्रशासन और कोच का प्रोत्साहन
इस अभूतपूर्व जीत पर स्कूल अध्यक्षा पम्मी मेंहदीरत्ता ने विजयी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा छिपी होती है, जिसे सही अवसर देने पर बाहर लाया जा सकता है। प्रधानाचार्य संजीव सिंह राठौर ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें हमेशा अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों की निहित प्रतिभा को पहचानने और उसे विकसित करने का अवसर मिलता है।

ताइक्वांडो कोच और अन्य विद्यालय प्रशासन की भूमिका
इस प्रतियोगिता का नेतृत्व ताइक्वांडो कोच हरीश पाल ने किया। इस अवसर पर स्कूल निदेशक ज्योति मेंहदीरत्ता, मैनेजिंग हेड ईशान मेंहदीरत्ता, श्वेता मेंहदीरत्ता, एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कोऑर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजयी टीम के मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.