लखनऊ में अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग की मीटिंग हुई

रामपुर. लखनऊ में अल्पसंख्यक कांग्रेस विभाग की मीटिंग हुई। यह मीटिंग अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव शाहनवाज आलम की अध्यक्षता में हुई। उनहोने कहा कि 2024 का चुनाव करीब है। हमें अभी से अल्पसंख्यकों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करना चाहिए और कांग्रेस की नीतियों को हर घर तक पहुंचाना चाहिए।
इस मीटिंग में अल्पसंख्यक कांग्रेस महासचिव साहिर रज़ा खां और अल्पसंख्यक कांग्रेस के नगर अध्यक्ष अब्दुल वारिस खां भी अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने साहिर रज़ा खां और वारिस खा को बेहतरीन तौर पर पार्टी के लिये काम करने पर सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। मीटिंग में प्रदेश भर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.