अपराध शाखा सेंट्रल ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 34 संगीन मामलों में है नाम

फरीदाबाद: अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अवैध हथियारों की सप्लाई करने में संलिप्त था। आरोपी पर हत्या, लूट, लड़ाई-झगड़े जैसे 34 संगीन अपराधों के मामले दर्ज हैं।

बता दें कि 6 नवंबर को अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने आरोपी नेत्रपाल और अविनाश, जो गांव भांकरी के निवासी हैं, को डबुआ सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया। उनके पास से एक पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ के दौरान पता चला कि इन हथियारों की सप्लाई आरोपी विनोद उर्फ बिन्नू ने की थी, जो कि इस समय करनाल जेल में बंद है।

विनोद उर्फ बिन्नू का अपराधिक इतिहास
विनोद उर्फ बिन्नू, जो पिछले दो साल से करनाल जेल में बंद है, फरीदाबाद पुलिस के कई मामलों में आरोपित है। उसे पहले फरीदाबाद जेल में रखा गया था, बाद में उसे करनाल जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। फरीदाबाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपी के खिलाफ दर्ज 34 मामलों में हत्या, लूट और गंभीर झगड़े जैसे अपराध शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से मामले की गहनता से पूछताछ की है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.