बदायूं: राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

महिला थाना द्वारा ऑपरेशनों और कल्याणकारी योजनाओं पर दी गई जानकारी

बदायूं: महिला थाना बदायूं की थानाध्यक्ष पूनम सिंह के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल अनीता यादव और तान्या द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डेस्ट्रॉय, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन मजनू, ऑपरेशन नशा मुक्ति, ऑपरेशन रक्षा, और ऑपरेशन ईगल के अंतर्गत विभिन्न सुरक्षा और जागरूकता विषयों पर जानकारी दी गई।

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी:
कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित निम्न योजनाओं से छात्राओं और महिलाओं को अवगत कराया गया:

विधवा पेंशन योजना
वृद्धावस्था पेंशन योजना
सुकन्या समृद्धि योजना
प्रधानमंत्री आवास योजना
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
कृषि कर भुगतान योजना
कन्या सुमंगला योजना
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार:
महिला सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं:

वूमेन पावर लाइन: 1090
घरेलू हिंसा हेल्पलाइन: 181
पुलिस आपातकालीन सेवा: 112
स्वास्थ्य सेवा: 102, 108
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन: 1076
चाइल्ड लाइन: 1098
साइबर क्राइम: 1930
कोरोना हेल्पलाइन: 1075
उद्देश्य और प्रभाव:
इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकार और सरकारी योजनाओं के लाभों के प्रति सजग करना है। पुलिस टीम ने बालिकाओं से अपील की कि वे किसी भी समस्या या आपात स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का इस्तेमाल करें और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और पुलिस टीम की सराहना की। इस पहल से सुरक्षा और कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

 

 

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.