रामपुर: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़िला कांग्रेस कार्यालय देव गार्डन धमोरा पर पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती पर उनको याद किया और उनके चित्र का माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, इस मौके पर ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा की भविष्य में दूर तक देख सकने वाली सैकड़ों शैक्षणिक, वैज्ञानिक, अनुसंधान, औद्योगिक संस्थाओं व परियोजनाओं के स्वप्नदृष्टा और जनक, उन्नत कृषि और बड़े उद्योग कार्यक्रमों के माध्यम से भूख, बेकारी और बीमारी पर विजय प्राप्त कर आधुनिक भारत की मजबूत बुनियाद रखने वाले राष्ट्रनिर्माता, दुनिया के नक़्शे पर भारत की विदेश नीति को स्थापित कर नवस्वतंत्र राष्ट्रों के सर्वमान्य प्रिय नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की ही महनत का नतीजा है
पंडित नेहरू जी के लोकतांत्रिक आदर्शों, विचारों और प्रयासों ने स्वतंत्रता, बराबरी, न्याय और प्रगति की राह बनायी। आपके दिखाये रास्ते पर चलकर भारत और मजबूत हुआ है। शहर अध्यक्ष नोमान खां ने कहा की पण्डित जवाहर लाल नहरू का बलिदान यह देश कभी भुला नहीं सकता उन्होंने अपनी अंतिम सांस तक देश के विकास मे अपना अहम योगदान दिया आज देश मे उनकी जय जय कार है, इस मौके पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष मकदुम अहमद,दामोदर सिँह गंगवार,महेन्द्र यदुवंशी, हसीब खाँ,जिवेन्द्र गंगवार,आरिफ अल्वी,रियाज़ अहमद,अकरम सुल्तान,बद्रीप्रसाद गंगवार, अनिल गंगवार,अभिनव देव गुप्ता,ताहिर अंजुम, ज़िशान रज़ा,सुहैल खाँ, जगमोहन मोना,राम गोपाल सैनी,विपिन कुमार, महेश आर्य,फैज़ान अल्वी आदि मौजूद रहे.
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
