रामपुर: जनपद में 14 नवंबर को राज्य सूचना आयुक्त का भ्रमण, समीक्षा बैठक और निरीक्षण कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के   राज्य सूचना आयुक्त  मोहम्मद नदीम  14 नवंबर 2024 को जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान वे कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के विभिन्न कार्यालयों के जन सूचना अधिकारियों और उनके प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के बाद वे प्रेस प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे।

इस समीक्षा बैठक में   मोहम्मद नदीम द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत पंजीकृत मामलों, उनके निस्तारण और निस्तारण के दौरान आने वाली कठिनाइयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना का अधिकार नियमावली-2015 के अंतर्गत आरटीआई आवेदन पत्र रजिस्टर और अन्य अभिलेखों की जांच की जाएगी। साथ ही, आयुक्त दो तहसीलों और दो विकास खंडों के जन सूचना प्रकोष्ठ का भी निरीक्षण करेंगे।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.