सपा-भाजपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे- समशुद्दीन राईन

-ब्राह्मण समाज के नेता सुशील शर्मा ने बसपा को समर्थन दिया

मीरापुरः बहुजन समाज पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी समशुद्दीन राईन ने प्रेसवार्ता आयोजित कर सपा-भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा हिंदुओं को मुस्लिमों का डर तथा सपा मुस्लिमों को भाजपा का डर दिखाकर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।
मीरापुर के मैक्स रेस्टोरेंट पर आयोजित प्रेसवार्ता में विधानसभा उपचुनाव के दौरान ब्राह्मण समाज के नेता सुशील शर्मा ने बसपा को ब्राह्मण समाज का समर्थन देने की बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा बटोगे-कटोगे की बात कहकर राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि बसपा ने सदैव पिछड़ों के हित में कार्य किए हैं तथा बसपा की सरकार में बहन-बेटियाँ सुरक्षित रही हैं। प्रदेश प्रभारी समशुद्दीन राईन ने कहा कि भाजपा और सपा नुरा कुश्ती कर एक हिंदू-मुस्लिम को बांटने का काम करती हैं। सपा के राज में मुजफ्फरनगर में दंगा हुआ तो भाजपा के राज में बहराइच में दंगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बसपा के मिले सर्व समाज के समर्थन से मजबूूती मिलेगी और इस बार जनता बांटने-काटने वालों को अपने वोट से जवाब देगी। इस दौरान बसपा प्रत्याशी शाहनजर, जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, प्रभारी सहारनपुर-मेरठ सतपाल देवला, सत्यप्रकाश, रविंद्र गौतम, ऋषिपाल तोमर तथा स्टार प्रचारक पुष्पांक, इम्तियाज, आजाद मावी, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्रवीण, प्रशानु, आनंद प्रकाश आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.