शांति भंग करने में पुलिस चौकी प्रभारी ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया

रिपोर्ट: दानवीर सिंह

आसफपुर – बीते गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी जवाहर लाल वर्मा व आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी भूप सिंह , कांस्टेबल सचिन कुमार शर्मा , रामपाल सिंह सहित पुलिस टीम ने आसफपुर क्षेत्र के गांव टोडर पुर व बासौमी निवासी पांच युवकों को शांति भंग करने के जुर्म में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सामने पेश किया । बताया जा रहा है कि टोडर पुर निवासीगण रिंकू पुत्र नरेश पाल , वीर सिंह पुत्र नरेश पाल , चरन सिंह पुत्र वैशाखी , अनूप सिंह पुत्र चरन सिंह व गांव बसौमी निवासी भगवानदास पुत्र किशनपाल को शांति भंग करने के जुर्म में धारा 170 / 126 / व 235 के अंतर्गत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया ।
यहां गौर तलब है कि शासन की मंशा के अनुरूप आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी भूप सिंह ने क्षेत्र में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को गिरफ्तार कर असामाजिक तत्वों के कान खड़े के दिए हैं ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.