सरहद पर पाकिस्तान ड्रोन मिलने का सिलसिला लगातार जारी

अमृतसर: भारत-पाकिस्तान सरहद पर एक बार फिर से पाकिस्तान की ओर से भेजे गए ड्रोन मिलने का सिलसिला जारी है। अमृतसर सेक्टर में अलग-अलग बीओपी (बॉर्डर आउट पोस्ट) से बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किए हैं।

बीएसएफ के जवानों ने गश्त के दौरान इन ड्रोन को पकड़ा। इन ड्रोन के मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में व्यापक सर्च अभियान चलाया, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके और सीमा पार से हो रही घुसपैठ को रोका जा सके।

गौरतलब है कि पाकिस्तान द्वारा भारत में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ, हथियार और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियां भेजने के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। बीएसएफ लगातार सीमा पर निगरानी बढ़ाकर इन गतिविधियों को रोकने की कोशिश कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.