Badaun News: दहेमू के पास डीसीएम ने ई-रिक्शा को पीछे से मारी टक्कर, चार लोग गंभीर घायल

बदायूँ के थाना उझानी क्षेत्र के दहेमू गांव के पास नगरिया जा रहे एक ई-रिक्शा को डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में थाना सहावर क्षेत्र के आकुत गंज के निवासी 55 वर्षीय देवेश पुत्र जोशी और उनकी 54 वर्षीय पत्नी कुसुम देवी, तथा थाना उझानी क्षेत्र के भर्रा टोला के निवासी 36 वर्षीय राजेश पुत्र सुम्मेरी और 37 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र लेखराज शामिल हैं।

घटना के तुरंत बाद एम्बुलेंस से सभी घायलों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर मारने के बाद डीसीएम चालक मौके से डीसीएम सहित फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार डीसीएम चालक की तलाश में जुटी है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.