कशिश फिल्म्स वर्ल्ड के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म “इश्क में रिस्क” की शूटिंग बलिया में जारी

चितबड़ागाँव, बलिया: कशिश फिल्म्स वर्ल्ड के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म इश्क में रिस्क की शूटिंग 20 अक्टूबर 2024 से बलिया के चितबड़ागाँव में धूमधाम से चल रही है। फिल्म के निर्माता संजीव सिंह और रामा सिंह राजपूत हैं, और कहानी संजीव सिंह गुड्डू ने लिखी है। फिल्म का संगीत अशरफ राजा द्वारा तैयार किया गया है, मेकअप संध्या जायसवाल ने किया है, और कैमरा संभाला है मंजेश चौहान ने। निर्देशन प्रदीप संघतिया कर रहे हैं।

फिल्म में संजीव सिंह गुड्डू, सृष्टि भंडारी, रंजीत के. सिंह, उमाशंकर व्यास, मिथिलेश गुप्ता और राकेश कुमार जैसे प्रमुख कलाकार अपने अभिनय का जलवा बिखेर रहे हैं। सृष्टि भंडारी और संजीव सिंह गुड्डू की हिंदी फिल्म गुड्डू सुपर स्टार भी जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इश्क में रिस्क का दूसरा शेड्यूल जल्द ही वाराणसी में शुरू होगा।

संजीव सिंह गुड्डू, जो स्टार प्लस के सीरियल नव्या, बॉलीवुड फिल्म जीनियस, और हालिया हिट गदर 2 में काम कर चुके हैं, भोजपुरी फिल्मों में भी अपनी जगह बना रहे हैं। उनकी पिछली भोजपुरी फिल्मों सनम तेरी दीवानगी की कसम और नमक हराम को दर्शकों ने खूब सराहा। इस फिल्म में मजनुआ पिटाता गाने से प्रसिद्ध हुए रंजीत के. सिंह एक अहम किरदार में नजर आएंगे। संजीव सिंह गुड्डू की बतौर हीरो फिल्में रहना सजना तुम मेरे संग और एक था चंदर एक थी सुधा की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.