भारत-पाकिस्तान सरहद के पास धनोंए गांव में बीएसएफ ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

धनोंए: भारत-पाकिस्तान सरहद के पास स्थित गांव धनोंए में बीएसएफ ने देर रात तीन युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर इन युवकों के पास से नशे का एक पैकेट बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आए थे और उन्होंने पाकिस्तान से आए नशे के पैकेट को रिसीव किया था। तीनों युवक सरहद के आसपास के गांवों के निवासी बताए जा रहे हैं।

बीएसएफ ने तीनों युवकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि इनका संबंध किस प्रकार के नेटवर्क से है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.