Amritsar: फैक्ट्री से काम पर आ रहे मोटरसाइकिल सवार को कार ने टक्कर मारी

मामला अमृतसर के मजीठा रोड बाईपास से सामने आया

अमृतसर। मजीठा रोड बाईपास पर फैक्ट्री से काम करके लौट रहे एक मोटरसाइकिल सवार को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी टांग टूट गई। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित की पहचान नंगली भट्टा निवासी रेशम सिंह (40) के रूप में हुई है, जो वेरका स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था और अपने घर लौट रहा था।

घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की। परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार में सवार आरोपी मौके से फरार हो गया।

इस मामले पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मजीठा रोड बाईपास पर एक मोटरसाइकिल सवार का एक्सीडेंट हुआ है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है, और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.