जिलाध्यक्ष ने मंत्री का फॉर्म भरकर सक्रिय सदस्य बनाया

रामपुर: भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (कृषि विभाग )और रामपुर जनपद की बिलासपुर विधानसभा के विधायक बलदेव सिंह औलख को उनके रामपुर स्थित आवास पहुंचकर जिला सदस्यता प्रमुख अशोक बिश्नोई, दिनेश शर्मा और प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा शाकिर अली के साथ उनके सक्रिय संस्था फॉर्म भरवाया और मंत्री को भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के आदेशानुसार जिला अध्यक्ष अपने-अपने जनपद के मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत, अध्यक्ष नगर पालिका, अध्यक्ष जिला पंचायत, सदस्य, ब्लाक प्रमुख, सभासद और सभी जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारी की सक्रिय सदस्यता करेंगे, आने वाले समय में किसी भी चुनाव का टिकट और भारतीय जनता पार्टी के दायित्व के लिए सक्रिय सदस्यता अनिवार्य होगी।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.