बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में जनपद बदायूं पुलिस का नाम रोशन किया

बिजनौर: मौलाना मौहम्मद अली जौहर हाइयर एजूकेशन इंस्टीट्यूट, किरतपुर, बिजनौर में आयोजित नार्थ इंडिया चैम्पियनशिप में बदायूं पुलिस के मुख्य आरक्षी ज़ियाउर रहमान ने 75+ किग्रा वेट कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एवं फिजीक स्पोर्ट्स वर्ल्ड चैंपियनशिप 2024 के अंतर्गत आयोजित की गई थी।

इस शानदार उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं, डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने ज़ियाउर रहमान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.