अमृतसर के जहाजगढ़ में टायरों की दुकान में देर रात लगी आग, 50 लाख का नुकसान

अमृतसर: अमृतसर के जहाजगढ़ इलाके में देर रात एक टायरों की दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। इस आग में दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गई और करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हो गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

दुकानदार के अनुसार, इस मार्केट में पहले भी कई बार आग लग चुकी है, जिससे संदेह है कि यह किसी की शरारत हो सकती है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग के कारणों की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोग भी आग लगने के कारण को लेकर आशंकित हैं और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.