Haryana New Cabinet: विपुल गोयल फिर बने हरियाणा सरकार में मंत्री, तिगांव से विधायक राजेश नागर को भी मिला इनाम

क्या मूलचंद शर्मा को मिल सकता है विधान सभा स्पीकर या डिप्टी स्पीकर का पद

नायब सिंह सैनी दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। नायब सिंह सैनी की नई सरकार में तिगांव से दूसरी बार विधायक बने राजेश नागर और फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बने और पूर्व में मनोहर सरकार में उद्योग मंत्री रहे विपुल गोयल मंत्री बन गए हैं। पंचकूला में हुए शपथ ग्रहण समारोह में दोनों ने शपथ ली।

फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी एनआइटी का आज 75वां स्थापना दिवस है और इस खास अवसर वाले दिन जिले के लोगों के लिए खास खबर यह आ गई है कि औद्योगिक जिले के विधायक विपुल गोयल को नायब सिंह सैनी की सरकार में मंत्री पद मिल गया है।

बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नायब सिंह सैनी के साथ ही अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें विपुल गोयल और राजेश नागर और पलवल से गौरव गौतम भी शामिल हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.