रामपुर की चारों, रामपुर, मिलका, स्वार और बिलासपुर गन्ना विकास समितियां पर चुनाव संपन्न हुआ। 12:00 चारों समितियां पर भारतीय जनता पार्टी के सभापति प्रत्याशियों ने अपना पर्चा दाखिल किया और 3:00 बजे सभी चारों समितियां पर भारतीय जनता पार्टी के सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए। गन्ना विकास समिति रामपुर, में सभापति विवेक कुमार पांडे और उपसभापति ठाकुर राजेंद्र सिंह, गन्ना विकास समिति मिलका में सभापति रजनीश कुमार पटेल और उपसभापति प्रेम पल, गन्ना विकास समिति स्वार में सभापति समर सिंह चौहान और उपसभापति पूरन सिंह, गन्ना विकास समिति बिलासपुर सभापति सरदार सुखविंदर सिंह और उपसभापति रमेश चन्द्र गौतम निर्वाचित हुए और उनके साथ-साथ प्रत्येक गन्ना विकास समिति पर 9 डायरेक्ट भी निर्वाचित हुए।जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी हंसराज पप्पू के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के चारों सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए और हंसराज पप्पू रामपुर गन्ना विकास समिति पर उपस्थित रहे और वहां मौजूद सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आज भारतीय जनता पार्टी ,रामपुर के संगठन के लिए एक बड़ा दिन है। कई वर्षों बाद भारतीय जनता पार्टी का कब्जा गन्ना विकास समिति पर हुआ है और मुझे खुशी है कि हमारी सारी समितियां में सभापति और उपसभापति भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता बने है, जिनको यह सम्मान आज मिला है वह भारतीय जनता पार्टी के लिए लंबे समय से संघर्ष करने का ही फल है और मुझे यकीन है भारतीय जनता पार्टी में जो मन लगाकर काम करेगा उसको पार्टी कहीं ना कहीं मौका जरूर देती है। रामपुर गन्ना विकास समिति के सभापति विवेक पांडे और जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू का मौजूद पदाधिकारी ने माला डालकर और मिठाई खिलाकर स्वागत और अभिनंदन करा, मौके पर जिला महामंत्री अशोक बिश्नोई, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, गन्ना समिति चुनाव संयोजक दिनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जगपाल यादव, संजय चौधरी, सुरेश बाबू गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन रस्तोगी, शिवा शर्मा, के पे सिंह, रोहताश मौर्य, प्रशांत पांडे, महेश चंद्रवंशी, नरेंद्र सिंह, राजू शर्मा, मोनू चौधरी, अनुभव शर्मा, शोभित शर्मा, मनोज भारद्वाज, सचिन सिंह, अतुल ठाकुर, अजय सिंह, राकेश सिंह, आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
