गुजरात में 5 हजार करोड़ की 518 किलो कोकीन जब्त, 5 गिरफ्तार

12 दिन में सिंडिकेट पर तीसरा छापा, अब तक 13,000 करोड़ की ड्रग्स बरामद

गुजरात के अंकलेश्वर स्थित अवकार ड्रग्स लिमिटेड कंपनी के गोदाम से रविवार रात 518 किलो कोकीन जब्त की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5000 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दिल्ली और गुजरात पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि यह कोकीन उसी इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ी है, जिसकी 2 बड़ी खेप 2 अक्टूबर और 10 अक्टूबर को दिल्ली में छापेमारी के दौरान पकड़ी गई थी। अब तक इस सिंडिकेट से 1289 किलो ड्रग्स जब्त की जा चुकी है, जिसकी कुल कीमत 13,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस सिंडिकेट से जुड़े अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 7 को दिल्ली में हुई पिछली दो रेड में हिरासत में लिया गया था।

यह छापेमारी 12 दिनों में इस ड्रग सिंडिकेट पर तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जो इंटरनेशनल स्तर पर ड्रग्स की तस्करी से जुड़ा हुआ है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.