अमृतसर पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े तीन ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार, 5 किलो हेरोइन और लाखों की ड्रग मनी जब्त

अमृतसर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में पाकिस्तान से जुड़े तीन ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अजनाला से 5 किलो हेरोइन और 3.95 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है। इसके साथ ही एक शिफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

अमृतसर पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते थे। पकड़े गए तस्करों के संबंध पाकिस्तान के ड्रग तस्करों से हैं, और इस मामले की जांच जारी है।

पुलिस ने बताया कि ये गिरोह पिछले छह महीने से सक्रिय था और ड्रोन के जरिए सरहद पार से हेरोइन मंगवाता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि जांच में और भी खुलासे हो सकें।

पंजाब पुलिस और राज्य सरकार नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है, और यह सफलता उसी का हिस्सा है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.