गाजियाबाद में अनोखा पहल: एक दिन के लिए मोदीनगर की एसडीएम बनी माही

गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक अनोखा आयोजन हुआ, जहां माही नाम की एक छात्रा को एक दिन के लिए मोदीनगर का एसडीएम बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को प्रशासनिक सेवाओं के प्रति प्रेरित करना और उन्हें सरकारी कार्यों की जानकारी देना था।

इस दौरान जिला अधिकारी (डीएम) और उप जिलाधिकारी (एसडीएम) ने माही को प्रशासनिक सेवाओं की बारीकियों के बारे में जानकारी दी और उन्हें सरकारी कामकाज में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अनूठी पहल ने छात्रों में प्रशासनिक सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें प्रेरित करने का काम किया।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.