भरत का चित्रकूट प्रस्थान, पादुका प्राप्ति, जयंत लीला, अनुसुईया मिलन का हुआ मंचन

रामपुर। कोसी मार्ग पर चल रही रामलीला में भरत का चित्रकूट प्रस्थान, पादुका प्राप्ति, जयंत लीला, अनुसुईया मिलन किया। दर्शक आधी रात तक श्रीरामलीला मंचन का आनंद लेते रहे।
रविवार को कोसी मार्ग स्थित रामलीला मैदान पर हो रहे मंचन का शुभारंभ अतिथियों नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सना खानम, समाज सेवी मानून माह और एसके अग्रवाल ने संयुक्त रूप से रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। कमेटी की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

रामलीला मंडल मथुरा के कलाकारों ने मंचन किया। मंचन देख दर्शक अभिभूत हो गए। श्री आदर्श रामलीला कमेटी ज्वाला नगर की ओर से शनिवार को वनगमन, चित्रकूट निवास, सुमंत आगमन, दशरथ निधन और भरत आगमन का मंचन हुआ।

इस दौरान कमेटी अध्यक्ष विष्णु शरण अग्रवाल, महामंत्री वीरेंद्र गर्ग, सुनील कुमार गोयल सोनी ताऊ, सुभाष चन्द्र अग्रवाल ठेकेदार, शांति शरण राठौड़, मनोज कुमार अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पंकज गर्ग, सुदर्शन लाल गुप्ता, विनोद कु‌मार गुप्ता ठेकेदार, मनोज कुमार अग्रवाल, गौरव जैन, वेद प्रकाश वर्मा, निर्भय कुमार गर्ग, कमलेश कुमार अग्रवाल, इंजी शैलेन्द्र कुमार गोयल, राम प्रताप सर्राफ, विनीत कुमार अग्रवाल, हरिओम गुप्ता, रविन्द्र कुमार मिश्रा, हरीश चन्द्र अग्रवाल ठेकेदार, ईश्वर सरन अग्रवाल, अरविन्द कुमार अग्रवाल, डा सौरभ गुप्ता, डा अजय कुमार अग्रवाल, श्याम कृष्ण शर्मा, अनिल कुमार चौरसिया, अनिल वशिष्ठ, अरूण कुमार अग्रवाल, राजीव सरन गर्ग, नितिन कुमार सर्राफ, श्रीराम अग्रवाल, डॉ. सुमित कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.