श्री राम बारात देखने श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

मोदीनगर। श्री दुर्गा चैरिटेबल सोसायटी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के तत्वावधान में शनिवार रात नगर में धूमधाम से श्री राम बारात निकली। जिसे देखने जीटी रोड पर दृश्कों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्री राम बारात रैपिड मोदीनगर साउथ स्टेशन से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित मोदीनगर नोर्थ स्टेशन पहुंच कर संपन्न हुई। बारात शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। श्री राम बारात में श्री राम दरबार के अलावा विभिन्न देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां मौजूद रहीं। श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर भगवान श्री राम की आरती भी उतारी गई। इससे पूर्व सोसायटी के प्रबंधन द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना कर व भगवान श्री राम की आरती उतार कर बारात का शुभारंभ किया। इस मौके पर मोदी मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित देवेंद्र शास्त्री, दुर्गा चैरिटेबल सोसायटी के प्रबंधक जितेंद्र चौधरी, सचिव हरीश कुमार , प्रवीण गुप्ता, धन कुमार, प्रदीप, अश्वनी गुप्ता, महेंद्र सिंह, जितेंद्र मिश्रा, भूपेंद्र कुमार, अमित बंसल, संघर्ष शर्मा, नवीन जायसवाल , राजकुमार तायल व अनिल वैद्य सहित काफी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.