धूम धाम से निकाली गई श्री श्री 1008 श्री महाराजा अग्रसेन की विशाल शोभायात्रा

सिकंदराबाद। नगर में रविवार को श्री महाराजा अग्रसेन सेवा समिति के तत्वाधान में श्री श्री 1008 श्री महाराजा अग्रसेन की विशाल शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। जोकि नगर के मुख्य बाजारों और मार्गों से होकर ढोल, नफीरी, बैंड बाजों और मनोहारी झॉकियों के साथ निकाली गयी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रवक्ता भाजपा गोपाल कृष्ण अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह और नगरपालिका चैयरमेन डॉ प्रदीप दीक्षित ने गणेश जी के समक्ष आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभा यात्रा से पहले सभी वैश्य बंधुओ और अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। नगर के मुख्य बाजारों में शोभा यात्रा का अग्र बंधुओ ने जोरदार स्वागत किया। सभी वैश्य समाज के लोगों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा में 21 आइटम का समावेश किया गया। महाराजा अग्रसेन जी की शोभायात्रा चेंबर की धर्मशाला से रविवार को दोपहर 2 बजे निकाली गई। जोकि दनकौर तिराहे से होती हुई नगर के प्रमुख बाजार विजय द्वार ,चौधरीवाड़ा, वैद्यवाड़ा, बड़ा बाजार, हनुमान चौक से होते हुए कबाड़ी बाजार में समाप्त हुई। शोभायात्रा में विभिन्न सुंदर सुंदर झांकिया निकाली गई। शोभा यात्रा में सबसे आगे समिति का बैनर, सेनापति रहे। उसके बाद भगवान श्री गणेश की झांकी थी। उसके बाद विभिन्न देवी-देवताओं की सजी झाँकियाँ का दृश्य दर्शको को मनमोहक दिखाई दे रहा था। शोभायात्रा का जगह-जगह समाज के लोगों द्वारा जोरदार ढंग से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में बाहर से आये बैंड धर्मिक धुनें बजाते चल रहे थे इसके अलावा शहनाई व कीर्तन मंडली, डीजे अपनी अपनी मधुर आवाज की कला दिखा रहे थे। शोभा यात्रा के आखिरी में रथ पर सवार अग्रसेन महाराज विराजमान थे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.