अमृतसर के सिविल अस्पताल में इंसानियत शर्मसार, महिला ने रास्ते में दिया बच्चे को जन्म

  • रिपोर्टः ललित शर्मा

अमृतसर के सिविल अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला ने अस्पताल के बाहर ही बच्चे को जन्म दिया क्योंकि उसे समय पर उचित देखभाल नहीं मिल पाई। पीड़ित परिवार के अनुसार, डॉक्टरों ने उन्हें 12 अक्टूबर का अपॉइंटमेंट दिया था, लेकिन महिला को अचानक तेज दर्द होने के कारण वे उसे तुरंत अस्पताल लेकर आए। रास्ते में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया।

जब इस घटना की जानकारी अस्पताल के डॉक्टरों को हुई, तो उन्होंने तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती किया। बताया जा रहा है कि मां और बच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं। डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है।

परिवार ने कहा कि यदि समय पर ध्यान दिया गया होता, तो शायद यह घटना टल सकती थी। डॉक्टरों द्वारा 12 अक्टूबर की तारीख का अपॉइंटमेंट दिया गया था, लेकिन दर्द के कारण महिला को आज ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।

यह घटना अमृतसर के सिविल अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े करती है, जहां प्रसव के लिए आई महिला को अस्पताल तक पहुंचने के बावजूद रास्ते में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.