रामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दिलाई अहिंसा और शांति की शपथ

रामपुर: आज रामपुर पुलिस कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सत्य, अहिंसा, शांति और सद्भाव के प्रतीक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर, उपस्थित पुलिसकर्मियों को अहिंसा, शांति बनाए रखने और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को याद किया और समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई।

पुलिस अधीक्षक ने गांधी-शास्त्री जयंती पर दिलाई अहिंसा और शांति की शपथ, पुलिस कर्मियों को वितरित किए कंबल
आज रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस मौके पर पुलिसकर्मियों को सत्य, अहिंसा, शांति और सद्भाव बनाए रखने के साथ-साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई।

इसके साथ ही, चतुर्थ श्रेणी के पुलिस कर्मियों को कंबल भी वितरित किए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अग्निशमन अधिकारी और सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों को स्मरण किया और उनके सिद्धांतों पर चलने की प्रतिबद्धता जताई।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.