फिल्म अभिनेता रजा मुराद पहुंचे रामपुर, शाहबाद गेट पर उमड़ी भारी भीड़…vedio देखें क्या बोले एक्टर

रामपुर: प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजा मुराद रविवार को रामपुर के शाहबाद गेट पहुंचे, जहां उन्होंने अपने प्रशंसकों से मुलाकात की। उनके आगमन पर दर्शकों की भारी भीड़ जमा हो गई, और लोग उन्हें देखने के लिए उत्सुक दिखाई दिए।

“हमने सपना बेचा है, देश को नहीं” – रजा मुराद
अपने चाहने वालों के बीच बातचीत करते हुए रजा मुराद ने कहा, “हमने हमेशा सपना बेचा है, देश को नहीं बेचा।” उन्होंने अपने गहरे भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त करते हुए कहा, “मैं भले ही जिस्मानी तौर पर रामपुर में न रहूं, लेकिन मेरा दिल यहीं पड़ा रहता है। मैं दिल से रामपुर ही हूं, रूह रामपुर ही हूं, और शत प्रतिशत रामपुर ही हूं।”

राजनीति पर भी बोले रजा मुराद
राजनीति में आने के सवाल पर रजा मुराद ने कहा कि चुनाव जीतना राजनीति में आने की एकमात्र वजह नहीं होती। उन्होंने कहा, “आप बिना चुनाव जीते भी जनता की सेवा कर सकते हैं। सेवा करने के कई रास्ते होते हैं।”

नई फिल्मों के बारे में दी जानकारी
रजा मुराद ने अपनी आगामी फिल्मों के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि उनके प्रशंसकों को जल्द ही उनके नए प्रोजेक्ट्स में उन्हें देखने का मौका मिलेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.