जमीयत उलेमा-ए-हिंद जिला आगरा के पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न, मौलाना मोहम्मद उज़ैर आलम साहब बने जिला अध्यक्ष

आगरा: 23 सितंबर 2024 को कोंए वाली मस्जिद, मंटोला, आगरा में जमीयत उलेमा-ए-हिंद जिला आगरा की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का चुनाव हजरत मौलाना शहादत हुसैन साहब की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की शुरुआत कारी अब्दुल मतीन साहब द्वारा क़ुरान करीम की तिलावत से हुई, इसके बाद हाफीज मोहम्मद मुजम्मिल ने नाते पाक पेश की।

महासचिव कारी मोहम्मद नईम साहब ने पूर्व की कार्रवाइयों को पढ़कर सुनाया, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदन कर पास किया गया। इसके बाद नए कार्यकाल के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

संरक्षक चयन:
सबसे पहले आगरा जमीयत के सरपरस्त पद के लिए हजरत मौलाना शहादत हुसैन साहब, हजरत मौलाना कलीमुद्दीन साहब, और हजरत मौलाना अकील अहमद साहब को सर्वसम्मति से चुना गया।

जिला अध्यक्ष:
कार्यक्रम के दौरान मौलाना शहादत हुसैन साहब ने उपस्थित सदस्यों से राय मांगी और सर्वसम्मति से मौलाना मोहम्मद उज़ैर आलम साहब को जिला अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

उपाध्यक्ष:
उपाध्यक्ष पद के लिए मौलाना कारी मोहम्मद आबिद साहब, मौलाना इसरार अहमद साहब, मौलाना कारी सईद अहमद साहब, मौलाना कारी मोहम्मद दिलशाद साहब, मौलाना मुफ्ती अब्दुल मजीद नॉमानी साहब, मौलाना मुफ्ती मोहम्मद सलीम साहब और मौलाना कारी मोहम्मद मोइनुद्दीन साहब का नाम सर्वसम्मति से चुना गया।

महासचिव:
जिला महासचिव के पद के लिए मौलाना कारी मोहम्मद नईम साहब को सर्वसम्मति से अगले कार्यकाल के लिए चुना गया।

सचिव:
सचिव के पद पर मौलाना मुफ्ती अब्दुल मोईद नॉमानी साहब और मौलाना जिया उल हक साहब का चयन सर्वसम्मति से हुआ।

कोषाध्यक्ष:
मौलाना मुफ्ती अमीरुद्दीन साहब को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया, जबकि मौलाना कारी जमील अहमद साहब और मौलाना करामत हुसैन साहब को उपकोषाध्यक्ष चुना गया।

प्रवक्ता:
वरिष्ठ समाजसेवी जनाब सगीर अहमद साहब ‘नेताजी’ को सर्वसम्मति से प्रवक्ता के रूप में चुना गया।

कार्यकारिणी सदस्य:
जिला कार्यकारिणी के सदस्यों के रूप में मुफ़्ती अब्दुल हसीब साहब, मौलाना मोहम्मद यूसुफ साहब, कारी आफ़ताब अहमद साहब, कारी फिरोज अहमद साहब, कारी अब्दुल मतीन साहब, मौलाना मोहम्मद याकूब साहब सहित अन्य सदस्य चुने गए।

इस तरह से चुनाव कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.