मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफा देने का किया ऐलान, दिल्ली की राजनीति में मचा हड़कंप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सार्वजनिक मंच से अचानक इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि दो दिन बाद वह दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा देंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विधायक दल की बैठक में नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाएगा।

केजरीवाल ने मांग की है कि दिल्ली विधानसभा के चुनाव इसी वर्ष महाराष्ट्र चुनाव के साथ कराए जाएं। हालांकि, दिल्ली के चुनाव अगले वर्ष फरवरी में प्रस्तावित हैं, लेकिन केजरीवाल के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

उनके अचानक इस्तीफे के ऐलान से दिल्ली की राजनीति में खलबली मच गई है, और कई सवाल खड़े हो गए हैं कि केजरीवाल के इस कदम के पीछे की असली वजह क्या है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.