अखिलेश यादव के हिंदुत्व विरोधी बयान पर भाजयुमो रामपुर का जोरदार विरोध, पुतला फूंका

रामपुर: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मठाधीशों को माफिया कहने पर भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) रामपुर ने कड़ा विरोध जताया। इस विरोध के तहत ज्वाला नगर श्री राम चौक पर अखिलेश यादव का पुतला फूंका गया। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष ऋषभ ठाकुर ने कहा कि अखिलेश यादव बार-बार सनातन संस्कृति का अपमान कर रहे हैं, जो उनके सनातन विरोधी होने का सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने मठाधीशों का भी अपमान किया है, जो बेहद निंदनीय है। ऋषभ ठाकुर ने अखिलेश से माफी की मांग की, और कहा कि पूरा हिंदू समाज उनके इस बयान से नाराज है।

इस विरोध प्रदर्शन में सिविल लाइन मंडल अध्यक्ष हर्षित रस्तोगी ने भी अखिलेश यादव के बयान की कड़ी निंदा की और कहा कि अखिलेश अब सत मार्ग से भटक चुके हैं और उन्हें उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आशु गुप्ता, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना, आलोक राठौर, संजू प्रजापति, दिनेश कश्यप, शुभम राठौर, दुष्यंत गुप्ता, सचिन मौर्य, वसीम खान, जमीर खान, फरीद सैफी, और राकेश कुमार सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.