मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहारनपुर और आगरा के बने प्रभारी मंत्री

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी प्रभारी मंत्रियों में बड़ा बदलाव किया है। लोकप्रिय नगर विधायक और जन नेता कपिल देव अग्रवाल को सहारनपुर और आगरा का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। इससे पहले, मंत्री कपिल देव अग्रवाल बिजनौर और हापुड़ के प्रभारी मंत्री थे।

इस बदलाव के बाद, मंत्री कपिल देव अग्रवाल को चारों ओर से बधाइयां मिल रही हैं और जश्न का माहौल है। उनके समर्थक और स्थानीय जनता इस नियुक्ति को लेकर उत्साहित हैं। मंत्री कपिल देव अग्रवाल को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई दी जाती है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.