रामपुर में शिक्षक दिवस पर किया गया उलेमाओं को सम्मानित

रामपुर में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर जहां एक ओर पूरे जिले में गुरु और अध्यापकों को सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर रामपुर में मदरसा फैजुल उलूम सकलेनी की ओर से पहाड़ी गेट स्थित बैंक्विट हॉल में ‘शिक्षक प्रोत्साहन एवं सम्मान समारोह’ कार्यक्रम में मदरसों में पढ़ाने वाले मुफ्ती, मौलाना व हाफिज को सम्मानित किया गया।
शिक्षक दिवस पर मौलाना जिशान रज़ा, मुफ्ती सैय्यद अफरोज मियां, मौलाना फारूक ए आज़म, मौलाना शुएब रजा सहित दर्जनों उलेमाओ को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हज़रत मुफ्ती सैयद फैजान मिया काज़ी शरआ रामपुर, हज़रत मौलाना इस्हाक मिसवाही, मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्य प्रोग्रेशन अधिकारी सैयद राहत अली, मौलाना इबने अली इमाम जामा मस्जिद चमरोआ, कार्यक्रम के आयोजक मोलाना मोहम्मद इदरीस रज़ा, मोलाना जीशान रज़ा साहब, इरफान मुल्ला जी, हाफिज सिद्दीक, हाजी नवी अहमद अंसारी व जिला पंचायत सदस्य मुस्तफा हुसैन सहित जिले भर के तमाम उलेमा मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.