रामपुर: पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल का भव्य स्वागत

रामपुर जनपद में पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद सूर्य प्रकाश पाल के प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत हुआ। मिलक के जीरो पॉइंट से लेकर जिला सहकारी बैंक तक कई जगहों पर गाड़ियों के काफिले के साथ फूल मालाओं और नारों के बीच उनका स्वागत किया गया।

जिला सहकारी बैंक के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने बारी-बारी से फूल मालाओं और शॉल देकर सूर्य प्रकाश पाल का अभिनंदन किया। स्वागत के बाद सूर्य प्रकाश पाल ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, “यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि आप सब जनपद से आकर मुझे इतना प्रेम और समर्थन दे रहे हैं। पार्टी और संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे मैं पूरी निष्ठा और लगन से निभाऊंगा।”

इस अवसर पर मंच पर उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी, जैसे जिला अध्यक्ष हंसराज पप्पू, नगर विधायक आकाश सक्सेना, बैंक अध्यक्ष मोहनलाल सैनी, पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद गंगवार और अन्य प्रमुख नेता भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सूर्य प्रकाश पाल के सम्मान में कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.